
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में G-20 रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमर केश, पुत्र बेचा लाल, निवासी बाराबंकी के रूप में हुई है। वह गोमतीनगर के विशाल खंड-4 में किराए पर रहकर कुकिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, अमर पिछले चार वर्षों से लखनऊ में रहकर रोजगार कर रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है।