
विधायक गुड़िया कठेरिया व सीमा परिहार ने की शिरकत
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शहर के महावीरगंज स्थित श्री गोपाल सेवा संस्थान आश्रम में शनिवार देर शाम औरैया फ्लैश न्यूज के तत्वावधान में नाइट डांडिया शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।डांडिया शो में पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों और युवतियों ने गरबा की धुन पर नृत्य कर आनंद लिया। गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने आयोजन की सराहना की। विधायक गुड़िया कठेरिया ने आयोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए युवाओं को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।सीमा परिहार ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि चंबल के जंगलों से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचेंगी। उन्होंने महिलाओं से संकोच छोड़कर अपनी प्रतिभा सामने लाने और आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और मिले अवसरों ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में भागवताचार्य अंकुर जी महाराज, गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल, एडवोकेट अर्पित दुबे, नगर पालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता और रजनीश शिखरवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन समाजसेवी दिलीप गुप्ता ने किया।