news-details

ग्राइंडर मशीन से गला काट युवक ने की आत्महत्या

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथाना मोहल्ले में शुक्रवार भोर एक युवक ने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शाहरुख उर्फ अतीक पुत्र मोहम्मद हबीब के रूप में हुई है। बताया गया कि देर रात करीब 2 बजे उसने घर में ग्राइंडर मशीन गले पर रखकर चालू कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार शाहरुख की शादी तीन साल पहले गुलफसा से हुई थी और उनका एक साल का बेटा भी है, जो बीमार चल रहा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। युवक पत्नी को वापस लाने के लिए परामर्श केंद्र में भी अर्जी दे चुका था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी एक दिन पहले ही घर लौटी थी।घटना की जानकारी मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।