news-details

ग्राम स्वराज और अंत्योदय पर विश्वविद्यालय में संवाद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बुधवार को महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विषय पर एक दिवसीय संवाद आयोजित किया गया। दीनदयाल शोध केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अरुण चैतन्यपुरी महाराज ने समरसता और सर्वधर्म समभाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। संत अशोक महाराज ने सत्य, सदाचरण और अहिंसा को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने भगवान परशुराम और हनुमान जी के संवाद का भी उल्लेख किया।संवाद में विद्यार्थियों अवधेश त्रिवेदी, अनिल कुमार मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, आत्म स्वरूप शुक्ल और अनंत तिवारी ने गांधी जी के ग्राम स्वराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी और दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रो. दिग्विजय शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. श्रवण कुमार द्विवेदी, डॉ. बद्रीनारायण मिश्र, संगम बाजपेयी और डॉ. प्रिया कौशिक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।