
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया / कृषि निदेशक उ० प्र० कृषि भवन लखनऊ के आदेशों के क्रम में विकास भवन सभागर ककोर औरैया में ग्रो सेफ फूड अमानक अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान अभियान 2.0 का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को रसायनों के सुरक्षित प्रयोग एवं रसायनों के पर लगे टैग एवं वेटिंग पीरियड के बारे में अवगत कराया गया कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को रसायन मुक्त खेती ट्राइकोडरमा, व्यूवेरिया वेसियाना तथा अन्य जैविक उत्पादों के खेती में प्रयोग लाभ के बारे में अवगत कराया गया। अन्त में कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा कृषकों को बताया गया कि कोई भी बिना रजिस्टर्ड कम्पनी के रसायन न खरीदे ब्रान्डेड प्रचलित कम्पनी के रसायन खरीदें रसायन का प्रयोग करते समय पी०पी०ई० किट जरूर पहने, समस्त कृषकों को कम्पनी की तरफ से पी०पी०ई० किट का वितरण किया गया।