
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
रामलीला मैदान स्थित इंडेन गैस वितरण केंद्र पर गैस सिलेंडर के साथ पाइप खरीदने को लेकर विवाद सामने आया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना 190 रुपये की पाइप खरीदे सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।कई उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि घर में पहले से मानक पाइप होने के बावजूद नई पाइप लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता को पाइप खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता और मामले की जांच की जाएगी।एजेंसी संचालक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए केवल खराब या अवधि पूरी कर चुकी पाइप बदलने की सलाह दी जाती है।