news-details

गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, परिवार बाल-बाल बचा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावें ग्रामसभा के भगत टोला में गुरुवार को एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की तेज आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घर के मुखिया उमेश कुशवाहा सहित उनका पूरा परिवार सुरक्षित बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि रिहायशी छप्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर में रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बलिराम राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत करने की मांग की। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और इस हादसे के बाद उनके सामने रहने तथा जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से भी मांग की है कि पीड़ित परिवार का शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे सुरक्षित आवास में पुनः अपना जीवन शुरू कर सकें।घटना की सूचना मिलने के बाद हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।