
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गीता नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी सेवा भारती की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने सहयोग किया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।शिविर में फिजिशियन, त्वचा रोग, बाल रोग, महिला स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ जूनियर डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न ने भी मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कुमार कटियार, डॉ. मनोज कुमार यादव और एमबीबीएस इंटर्न अनुराग सिंह ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।हॉस्टल परिसर में आयोजित शिविर की व्यवस्थाएं आरएसएस के अखिलेश ने संभालीं। डॉ. रजत कुमार ने बताया कि शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह और दवाइयां दी गईं। इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।