news-details

गाड़ी टकराने पर दो पक्षों में पथराव

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

जैंत थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार देर रात गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव में रामबाबू ठाकुर और बलराम सैनी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी वजह से छोटा विवाद भी बड़ा रूप ले लेता है। सोमवार रात गाड़ी टकराने की घटना ने इस रंजिश को फिर भड़का दिया।

सूचना मिलते ही जैंत और वृंदावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।