news-details

गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। जनपद में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक पिकअप वाहन से वध हेतु बिहार ले जायी जा रही एक गाय के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक धारदार बांका, जानवर काटने का लकड़ी का ठीहा तथा दो एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर  अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 17 मई 2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामसिंह निषाद निवासी महुअवा बुजुर्ग थाना कप्तानगंज तथा विष्णु प्रताप उर्फ बब्लू निवासी अकटहा मथौली बाजार थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न जनपदों से गोवंशीय पशुओं को खरीदकर पिकअप वाहन में लादकर बिहार ले जाकर बेचते थे। पुलिस की निगरानी और कैमरों से बचने के लिए वे एक-एक गाय को अलग-अलग रास्तों से ले जाते थे। इस मामले में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 271/2026 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।