news-details

गायत्री परिवार ने निकाली नशा उन्मूलन रैली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई।  विश्व तम्बाकू दिवस पर गायत्री परिवार की ओर से नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। रैली के पूर्व प्राथमिक विद्यालय शंकर गंज में बैठक हुई। बैठक में डा त्रिवेणी सिंह ने शांति कुंज हरिद्वार की ओर से अच्छे समाज के निर्माण के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में समाज में गिरते हुए संस्कार, शिष्टाचार और अनुशासन पर गहरी चिंता जताई गई और गायत्री परिवार से जुड़कर समाज में जागरूकता कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर जोर दिया गया।उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर गंज के प्रांगण में 13और 14जून को गायत्री दीप महायज्ञ और 9कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है। तम्बाकू, गुटखा, पुकार और तरह तरह की शराब के सेवन से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।नशा मुक्ति और व्यसन मुक्ति के बचाव के लिए बच्चों और किशोरों को संस्कारित बनाना जरूरी है।