
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाने के मामले में गौरीगंज तहसील के लेखपाल अरुण कुमार त्रिपाठी को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। हरदों गांव निवासी सुरेश कुमार की 2023 में वार्षिक आय 46 हजार रुपये दर्शाई गई थी। वर्ष 2026 में लेखपाल ने बिना प्रमाणित दस्तावेज के आय बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये की रिपोर्ट लगा दी। शिकायत पर तहसीलदार के माध्यम से जांच कराई गई, जिसमें आय 1.20 लाख रुपये से काफी कम पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।