
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गणेश महोत्सव की पूर्व संध्या पर बर्रा आठ स्थित रमाकांत त्रिपाठी के आवास पर गुरु वंदना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में कन्नौज स्थित ठठिया अखिलेश्वर धाम आश्रम के महाराज सौरभ जी महाराज की उपस्थिति में गुरु वंदना की गई। इस दौरान रमाकांत त्रिपाठी के परिवार सहित बड़ी संख्या में गणेश महोत्सव कमेटी और रामलीला कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे। सुशील कुमार और जगनायक प्रधान समेत उपस्थित लोगों ने गुरु वंदना में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने गणेश महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
