news-details

गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि, पत्रकारिता के आदर्शों को किया याद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से रविवार को शहीद शिरोमणि पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारों के आदर्श हैं। उनका समाचार पत्र ‘प्रताप’ स्वतंत्रता संग्राम का सशक्त माध्यम बना और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा रहा। कांग्रेस से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी पत्रकारिता के धर्म से समझौता नहीं किया और देशहित को सर्वोपरि रखा। वक्ताओं ने पत्रकारों से विद्यार्थी जी के जीवन और उनकी निर्भीक पत्रकारिता के बारे में पढ़ने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस वाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, मंत्री मोहित दुबे, शिवराज साहू, उत्सव शुक्ला, रोहित निगम, अभिषेक मिश्रा, रजत, शांतनु त्रिपाठी, कुशाग्र पांडे, महेश सोनकर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।