news-details

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। शहर के सिविल लाइन सदनशाह क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन सदनशाह निवासी लईक खां पुत्र स्व.अजीज खां ने बताया कि 21 मार्च 2026 की रात करीब 9.26 बजे उन्होंने अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर यू.पी. 94 यू 3262) के.के.नर्सिंग होम के सामने नहर के पास खड़ी की थी। लगभग एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो मोटर साइकिल वहां से गायब थी। पीडि़त ने आशंका जताई है कि उसकी बाइक चोरी कर ली गई है। बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल काशीबाई सहरिया निवासी काशीराम आवास कॉलोनी, आईटीआई ललितपुर की है। काशीबाई का पति कृष्णा सहरिया लईक खां के मन्नू पेट्रोल पंप स्थित ढाबे पर काम करता था, जिसके चलते मोटरसाइकिल उसके पास रहती थी। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।