news-details

घर में घुसकर मारपीट, दंपति गंभीर घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से घर में घुसकर एक दंपति पर हमला कर दिया।हमले में गुल्ले निषाद और उनकी पत्नी रीता के सिर में गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सूरज लाल, नौमी लाल, सुंदरपता और नौमी लाल की पत्नी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसकर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।करनैलगंज कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपी पड़ोसी हैं और मंगलवार को हुई कहासुनी के बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।