news-details

हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। औगासी रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक 33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ गया और घंटों हंगामा करता रहा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। बाद में कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजावत ने बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरवाया।पूछताछ में युवक ने 25 लाख रुपये लोन की मांग की बात कही। पुलिस ने समझाया कि लोन संबंधित प्रक्रिया बैंक से जुड़ी होती है और वह काम पर ध्यान दे।पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके पिता और पत्नी के सुपुर्द कर दिया।