news-details

होल्डिंग विवाद पंहुचा कानपुर

You can share this post!


बेटियों की चीखें, गुंडों का शोर,सपा राज में यही था दौ:पोस्टर

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है। श्यामनगर, कृष्णानगर और चकेरी थाना क्षेत्रों में लगाए गए इन होर्डिंग्स को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।होर्डिंग्स में “महिला विरोधी सपाई, बोटियों की चीखें, गुंडों का शोर… सपा राज में यही था दौर” जैसे आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्द लिखे होने का आरोप है। जैसे ही इसकी जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कई स्थानों पर लगे पोस्टरों को पोल पर चढ़कर फाड़ दिया।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के पोस्टर शहर का माहौल खराब करने और राजनीतिक उकसावे की साजिश हैं। सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।सपा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक और अनर्गल प्रचार है, जिससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीतिक विरोधियों की भूमिका हो सकती है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जांच शुरू कर दी है।