
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। वरदान फाउंडेशन के कार्यालय में गुरुवार को हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा और यातायात जन-जागरूकता अभियान के संस्थापक कृष्णा शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार के दिशा-निर्देश पर सदस्य पीयूष मिश्रा ने मेले की जानकारी साझा की और सभी से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।पीयूष मिश्रा ने बताया कि मेले से पहले विद्यालयों और महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद यात्रा, नवरात्रि में कन्या वंदन और नारी सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने 31 अक्टूबर 2026 को होने वाले वंदे मातरम् के सामूहिक गान की जानकारी भी दी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मेले की गतिविधियों में सहयोग करने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।