
PARDARSHI VIKASH NEWS होर्मुज स्ट्रेट के पास सोमवार को अमेरिकी सेना का AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलिकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए हैं और किसी तरह की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की।फिलहाल यह साफ नहीं है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गिरा या किसी हमले का शिकार हुआ। अमेरिकी सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्रारंभिक रिपोर्ट जारी किए जाने की संभावना है।अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में अपाचे हेलिकॉप्टर, MQ-9 रीपर ड्रोन, F/A-18 और F-35 जैसे लड़ाकू विमानों के जरिए समुद्री सुरक्षा अभियान चला रही है। अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन से संभावित खतरों को रोकने के लिए किया जाता है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान-इजराइल तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। क्षेत्र में मिसाइल हमलों, समुद्री खतरों और तेल बाजार में अस्थिरता के चलते हालात संवेदनशील बने हुए हैं। भारतीय नागरिकों को भी कई देशों द्वारा यात्रा को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा अभियानों को और मजबूत किया गया है।