हरैया वार्ड में झुका 11 हजार वोल्ट का पोल
पारदर्शी विकास न्यूज़ देवरिया। नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया वार्ड में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल झुकने से हादसे की आशंका बनी हुई है। बारिश के कारण मिट्टी नरम होने से पोल के गिरने का खतरा बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में चिंता है।स्थानीय लोगों के अनुसार विद्युत पोल काफी समय से झुका हुआ है। इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग को दिए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार बारिश के चलते स्थिति और गंभीर हो गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि झुके हुए विद्युत पोल के पास ही एक सीमेंटेड पोल भी मौजूद है। लोगों की मांग है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन को झुके पोल से हटाकर सुरक्षित सीमेंटेड पोल पर स्थानांतरित किया जाए।नगरवासियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन होने के कारण पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर झुके पोल को हटाने और लाइन को सुरक्षित पोल पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।