news-details

हथकरघा पुरस्कार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

You can share this post!

 

PARDRASHI VIKASH NEWS कुशीनगर
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र गोरखपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश दिनांक 08 जून 2018 के अंतर्गत हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश में “सन्तकबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना” संचालित की जा रही है। आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उत्तर प्रदेश, कानपुर के पत्र दिनांक 06 मई 2026 के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु परिक्षेत्र के हथकरघा बुनकरों से उत्कृष्ट एवं कलात्मक उत्पादों के सैम्पल आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सैम्पलों का चयन शासन द्वारा गठित समिति, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी गोरखपुर करेंगे, के माध्यम से किया जाएगा।चयनित बुनकरों को निदेशालय द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये नकद, शील्ड एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।सहायक आयुक्त ने परिक्षेत्र के सभी बुनकरों से अपील की है कि वे अपने गुणवत्तायुक्त हथकरघा उत्पादों एवं कलात्मक सैम्पलों का आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूर्ण विवरण सहित क्षेत्रीय कर्मचारियों के जरिए अथवा सीधे कार्यालय में 18 जून 2026 तक जमा करें।