
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तिलोई तहसील के बहादुरपुर ब्लॉक स्थित नहर कोठी पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय सचिव राम-लखन कोरी ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और कमियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजेश कुमार कोरी, भारतीय कोरी, सुनील कोरी, राकेश कोरी, रामनरेश कोरी, सोनू कोरी, सुनीता कोरी, अशोक कोरी और अनुज कुमार कोरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।