news-details

इंस्टाग्राम लाइव पर अपहरण केस के पीड़ित को धमकी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में अपहरण और फिरौती के मामले से जुड़े आरोपियों पर सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित को धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि सोमवार रात आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसे धमकाया। इस मामले में पीड़ित ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार मामला दिसंबर 2025 में दर्ज हुए अपहरण और 40 लाख रुपये की फिरौती के केस से जुड़ा है। एलआईजी वैष्णवी विहार निवासी सुनीता सचान ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 7 दिसंबर को उनके बेटे प्रियांशु सचान का पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया गया था और छोड़ने के बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों ने फिरौती के रूप में 20 लाख रुपये लेने की बात भी सामने आई थी।मामले में पुलिस ने एक आरोपी मोनू सचान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। पीड़ित का आरोप है कि अब इसी केस से जुड़े आरोपियों ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए उसे धमकाया है।वायरल वीडियो में आरोपी कानपुर आने और पीड़ित को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने वीडियो को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।