news-details

इंस्टाग्राम पर पिस्टल संग रील बनाकर दी धमकी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा अवैध पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरे वीडियो और इंस्टाग्राम स्टेटस वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मामला राधाकुंड इलाके का है। आरोप है कि पीपल चौराहा निवासी शिवपूजन रस्तोगी ने इंस्टाग्राम पर रितिक सोनी और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए “ओपन चैलेंज” वाला स्टेटस पोस्ट किया। इसमें विशाल सोनी और आनंद सोनी के बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने यह भी लिखा कि जो कोई बीच में आएगा, उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उसने कथित तौर पर अवैध पिस्टल हाथ में लेकर डायलॉग वाले गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की।पीड़ित रितिक सोनी ने बताया कि 5-6 मई की रात उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत 6 मई को नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि उसी विवाद के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी ‘शिव रस्तोगी 302’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से लगातार धमकी भरे पोस्ट डाल रहा है, जिससे परिवार दहशत में है।नगर कोतवाल विंधेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो और पोस्ट का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।