news-details

ई-रिक्शा चालक को रोककर की मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर
भूसा लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंगोहटा निवासी जय सिंह खंगार ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा में भूसा लादकर महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र स्थित बरभौली गांव जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर बीडी पेट्रोल पंप के पास गांव निवासी रवि कोरी और उसके साथ मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान भूसा मंगवाने वाली महिला किशन कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।