news-details

ई-रिक्शा चालक महिला को 16 करोड़ का टैक्स नोटिस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ई-रिक्शा चलाकर बच्चों का पालन-पोषण करने वाली महिला को इनकम टैक्स विभाग की ओर से 16 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का आरोप है कि उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खोला गया और उसी के जरिए करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया। मामला पनकी थाना क्षेत्र का है।रामगंगा इन्क्लेव निवासी अर्चना मिश्रा ने बताया कि वह अपने दो बेटों के साथ रहती हैं और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाती थीं। वर्ष 2017 में पति से तलाक लेने के बाद उन्हें बच्चेदानी के कैंसर का पता चला। इलाज और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक संकट बढ़ने पर उनकी मुलाकात अजय गुप्ता नाम के व्यक्ति से हुई। अर्चना के मुताबिक अजय ने लोन दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए।महिला का आरोप है कि अजय गुप्ता और उसके मामा संजीव गुप्ता ने बिरहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया और ‘AM उद्योग’ नाम की फर्म बनाकर फर्जी कारोबार शुरू कर दिया। अर्चना का कहना है कि उन्हें खाते और कारोबार की कोई जानकारी नहीं थी।महिला के मुताबिक 11 मार्च 2026 को उन्हें पहली बार जीएसटी विभाग से नोटिस मिला। इसके बाद 11 मई को दूसरी नोटिस आई, जिसमें उनके खाते से करीब 13 करोड़ रुपए की खरीद-फरोख्त और लगभग 3 करोड़ रुपए के अन्य लेनदेन का उल्लेख था। नोटिस देखकर महिला के होश उड़ गए।अर्चना ने बताया कि उन्होंने पहले रतनपुर चौकी में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनसे कार्रवाई न चाहने संबंधी लिखित बयान भी ले लिया। बाद में महिला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची, जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई।सहायक पुलिस आयुक्त अमरनाथ ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चौकी प्रभारी आशुतोष दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पनकी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।