news-details

इनामी बदमाश मोहम्मद इमरान गिरफ्तार ,लूट के जेवरात और तमंचा बरामद

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत जायस पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त इमरान पुत्र मोहम्मद मोजीब निवासी रानीगंज मजरे मवई आलमपुर थाना जायस को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार 13 जून की रात गंगाराम पुरवा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना में शामिल आरोपी नसीराबाद की ओर जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदीकर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट की एक पायजेब, एक मांगटीका, 800 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 2 जून को अपने दो साथियों दुर्गेश और अरमान के साथ मिलकर पड़ोसी के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूटी थी।इस मामले में उसके दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी इमरान की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।