news-details

IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

 आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक भाजपा से जुड़ा नेता भी शामिल पाया गया है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। सीओ सिटी आशना चौधरी को सूचना मिली थी कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित शिवधाम कॉलोनी में एक घर के अंदर बैठकर आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोपनीय टीम गठित कर छापेमारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आदिल, रिजवान, किशोर, मुकेश कुमार, बांके बिहारी और बॉबी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में बांके बिहारी शर्मा भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जिसकी पुष्टि स्थानीय पदाधिकारियों ने भी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैलकुलेटर, नोटबुक, चेकबुक और 1.63 लाख रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।