news-details

इटावा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 9 आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर छापेमारी कर नौ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल ₹39,335 नकद और जुए में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी बरामद की है।थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर गांव में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें जुआ खेलते हुए कई लोग पकड़े गए।छापेमारी के दौरान पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के पास से नकदी बरामद हुई।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में छोटी फूफई और कल्याणपुर गांव के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम (गेमिंग एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।