
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। देश के निर्यात कारोबार पर एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इटली के कारोबारी इस बार सामान्य अगस्त की बजाय जुलाई में ही एक महीने की लंबी छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे करोड़ों रुपये के एक्सपोर्ट ऑर्डर प्रभावित हो गए हैं। कानपुर से इटली को लेदर, फुटवियर, गारमेंट्स और इंजीनियरिंग उत्पादों का बड़ा निर्यात होता है। कारोबारियों के अनुसार, बाजार बंद रहने से न सिर्फ शिपमेंट रुके हैं, बल्कि पेमेंट भी अटक गई है, जिससे नकदी प्रवाह पर असर पड़ा है।निर्यात विशेषज्ञों का कहना है कि पहले ही अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक तनाव से व्यापार प्रभावित था, अब इटली की छुट्टियों ने स्थिति और चुनौतीपूर्ण बना दी है। फिलहाल निर्यातकों को नए बाजार तलाशने और घरेलू व्यापार पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।