news-details

जुए का विरोध करने पर भाजपा उपाध्यक्ष से मारपीट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर के बर्रा में जुए का विरोध करने पर भाजपा उपाध्यक्ष अन्नू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार के नेतृत्व में बर्रा थाने पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बिट्टू परिहार ने आरोप लगाया कि बर्रा थाने को जुआरी और सपा नेता चला रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज गगन मिश्रा और दीवान अंकुर परमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर एसीपी अभिषेक कुमार राहुल मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर पुलिसकर्मियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।वहीं, इंस्पेक्टर क्षितिज सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही है। मामले में तहरीर मिली है और आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।