news-details

जूही में पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़   कानपुर। जूही स्थित संत रविदास नगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय पार्षद शालू सुनील कनौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा कुटी स्थित जलकल विभाग के जोन-3 कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कई वर्षों से शिकायत किए जाने के बावजूद क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि इलाके में पानी की किल्लत के चलते उन्हें बाहर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि जलकल विभाग को कई बार लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो नई पाइपलाइन बिछाई गई और न ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ। उन्होंने दावा किया कि हजारों लोग लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जल्द नई पाइपलाइन बिछाकर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। पार्षद ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।