news-details

जोकवा बाजार में सोलर सेंटर और ई-स्कूटर शोरूम शुरू

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कसया (कुशीनगर)। कसया तहसील क्षेत्र के जोकवा बाजार में सोमवार को शौर्य ऊर्जा केंद्र और ई-व्हीकल शोरूम का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान खुलने से अब क्षेत्रीय लोगों को सोलर उपकरणों और इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शोरूम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं रालोद नेता सिया शरण पांडेय तथा भाजपा नेता एडवोकेट ओमप्रकाश पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सिया शरण पांडेय ने कहा कि सरकार ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। सोलर ऊर्जा और ई-वाहनों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के खर्च को कम करने में भी सहायक हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान की शुरुआत सराहनीय पहल है।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मिंटू पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शोरूम में विभिन्न रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को उनकी सुविधा के अनुसार फाइनेंस, बीमा और सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इस दौरान कुल्लू पांडेय, शनि यादव, मुकेश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।