
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जनपद में कारागारों और सुधार गृहों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने बोर्ड ऑफ विजिटर्स में समाजसेवी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट और आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम के संस्थापक राजवर्धन शुक्ला को नामित किया है। दोनों के नामांकन पर सामाजिक संगठनों और संस्था के सदस्यों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला कारागार इटावा के संबंधित पत्रों के क्रम में आगे बढ़ाई गई। अपर जिलाधिकारी औरैया के पत्रांक 874, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 के आधार पर जिलाधिकारी ने दोनों समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसका उद्देश्य कारागारों और सुधार गृहों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण, पारदर्शिता और स्वतंत्र निगरानी को बढ़ावा देना है।आनंद नाथ गुप्ता एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक और ‘औरैया रत्न’ से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके साथ राजवर्धन शुक्ला के नामांकन पर संस्था अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), मनीष पुरवार (हीरू), शिवकुमार पुरवार, कपिल गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, राम आसरे गुप्ता, रमन पोरवाल, संजीव त्रिवेदी, आनंद डाबर, विपिन कुमार (बंटू), एल.एन. गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, राकेश गुप्ता, अनूप बिश्नोई और सचिन पोरवाल सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि दोनों समाजसेवी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा से करेंगे।