
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस खास मौके को उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद कर यादगार बनाया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।रीना (पुत्री कालिका प्रसाद, ग्राम परसौली) को ₹1,51,000, वर्षा (पुत्री विजय, ग्राम गढ़ा माफी) को ₹1,51,000 तथा भारती शर्मा (पुत्री स्व. मदनलाल, कटरा फूल कूवर) को ₹1,51,000 की सहायता दी।इसके अलावा सुषमा (पुत्री इंद्रपाल, निवासी ढेमा) और बिंदु (पुत्री सुरेश पाल, निवासी त्रिलोकपुर) को शादी के लिए राशन किट के साथ ₹21,000-₹21,000 की आर्थिक मदद प्रदान की।देवलाल (पुत्र दिनेश कुमार, निवासी भरथीपुर) के इलाज के लिए ₹1,00,000 की सहायता दी । वहीं दीपक यादव (पुत्र धर्मराज यादव, निवासी कटरा राजा हिम्मत सिंह) के गंभीर बीमारी के संपूर्ण इलाज का जिम्मा भी उन्होंने अपने ऊपर लिया है।राजेश अग्रहरि ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है और आगे भी वे इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे।