
PARDARSHI VIKASH NEWS जिम ट्रेनर सूरज पटेल ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसे अभी तक लॉक होने के कारण खोला नहीं जा सका है।परिजनों की मांग पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, क्योंकि वे चाहते थे कि मृतक की मां बिहार से आकर अंतिम दर्शन करें। अब मां के पहुंचने के बाद शनिवार को लगभग 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है और मोबाइल डेटा को अहम सुराग मान रही है। सर्विलांस टीम की मदद से फोन का लॉक खोलने की कोशिश की जा रही है। परिवार के अनुसार, सूरज शुक्रवार तड़के तक मोबाइल चला रहे थे और इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए थे, जहां बाद में उनका शव फंदे से लटका मिला।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है और जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है