
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। संस्था अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जेपी सच्चे जननायक थे। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत में लोकतंत्र की रक्षा तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सिताबदियारा में जन्मे जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को संपूर्ण क्रांति आंदोलन का नेतृत्व किया। वर्ष 1975 में आपातकाल का विरोध कर उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके प्रयासों से जनता दल की सरकार बनी। 8 अक्टूबर 1979 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, प्रेम, प्रिंस, राहुल, रामनारायण सोनकर, महावीर प्रजापति, पंकज सिंह और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।