news-details

जल जीवन मिशन की खुदाई के बाद खुले पड़े गड्ढे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के महेवा विकास खंड के ग्राम धुबयाई में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई करीब एक महीने से अधूरी पड़ी है। नवादा से परशुपुरा मुख्य मार्ग पर धुबयाई मंदिर के पास बने बड़े गड्ढों से राहगीरों और ग्रामीणों को दुर्घटना का डर सता रहा है।यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क रास्ता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी खुले गड्ढों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि खुदाई वाले स्थानों पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। नवादा से धुबयाई तक कई जगह गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे रात के समय हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक गड्ढे भरने और सड़क सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।ग्रामीणों ने प्रशासन और जल जीवन मिशन के अधिकारियों से जल्द गड्ढों को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है।