news-details

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, समय पर योजनाएं पूरी करने के निर्देश

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मैसर्स जी.वी.पी.आर. और मैसर्स वी.टी.एल. गजा द्वारा योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जी.वी.पी.आर. ने 71 उच्च जलाशयों का निर्माण पूरा कर लिया है तथा 183 पेयजल योजनाओं में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। वहीं 61 योजनाओं का "हर घर जल" प्रमाणीकरण भी पूरा हो चुका है। दूसरी ओर, वी.टी.एल. गजा ने 151 उच्च जलाशयों का निर्माण कराया है और 122 योजनाओं में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी है, जबकि 166 योजनाओं का प्रमाणीकरण पूरा किया जा चुका है।जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं की प्रगति बार-चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत की जाए, ताकि नियमित निगरानी की जा सके। उन्होंने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की कम संख्या पर नाराजगी जताई और अतिरिक्त श्रमशक्ति लगाकर कार्यों में तेजी लाने को कहा। डीएम ने 75 से 100 प्रतिशत तक प्रगति वाली 58 पेयजल योजनाओं को सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुकी 71 योजनाओं को जल्द अनुरक्षण एवं संचालन (ओएंडएम) व्यवस्था में शामिल कर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की सभी योजनाएं गुणवत्ता मानकों और तय समयसीमा के अनुरूप पूरी की जाएं ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंच सके।