news-details

जलालपुर से दयाराम राजभर बसपा प्रत्याशी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर विधानसभा सीट से डॉ. दयाराम राजभर को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उनके नाम की घोषणा की। डॉ. दयाराम राजभर लंबे समय से बसपा में सक्रिय हैं और कभी पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के करीबी माने जाते थे। सम्मेलन में विश्वनाथ पाल ने कांग्रेस, भाजपा और सपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आरक्षण विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बसपा पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने कहा कि बसपा संविधान आधारित शासन व्यवस्था के लिए संघर्षरत है। सम्मेलन का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने किया। इस दौरान अरविंद गौतम, मनोज वर्मा, राम नयन निर्दोष, केडी गौतम और जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।