news-details

जलभराव पर मंडी निदेशक सख्त

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ल खनऊ । लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में कई जगह जलभराव मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अपनी मौजूदगी में नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई।निरीक्षण के दौरान नालियों की सफाई में कमी मिलने पर मंडी निदेशक ने मंडी सचिव को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए मंडी परिसर में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। नालियों में कूड़ा और सिल्ट जमा न होने दिया जाए तथा पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।मंडी निदेशक ने सफाई और जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने सफाई कार्य में लगे ठेकेदार के काम की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसानों और व्यापारियों को मंडी में आवागमन और कारोबार करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर जल निकासी और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।