news-details

जलभराव से हाहाकार, 50 हजार लोग प्रभावित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
मकड़ीखेड़ा और आसपास की करीब 25 कॉलोनियों व बस्तियों में पिछले एक सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी भरे रहने से लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हैं। कई घरों में पानी घुस गया है, जिसके कारण लोग ऊपरी मंजिलों पर रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई, लोगों का कामकाज और रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियां जलकुंभी और कूड़े से पटी हुई हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों से लंबित है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।नगर आयुक्त अरपित उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। विधायक नीलिमा कटियार ने भी क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने के निर्देश दिए हैं।