
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता यादव ने जमीन खरीद से जुड़े आरोपों पर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने 3 करोड़ रुपये की जमीन को 24 करोड़ रुपये में खरीदने के आरोपों को लेकर सवाल किया। सांसद ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।उन्होंने कहा कि किसी को बचाया नहीं जाएगा और इस मामले में एसआईटी जांच कराई जा रही है।सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विकास के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विपक्ष पर जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे।