
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति पर जमीन दिलाने के बहाने कई वर्षों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने आर्थिक व मानसिक शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।महिला के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद वह मुश्किल हालात में थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाया। बाद में जमीन दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा।पुलिस ने 1 जुलाई को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहनगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।