news-details

जमीनी विवाद में निर्माणाधीन मकान पर लगा ताला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सरायराजशाह गांव में जमीनी विवाद के चलते निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने ताला लगवा दिया। कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।एक पक्ष ने जमीन का बैनामा कराकर निर्माण कराने का दावा किया, जबकि दूसरे पक्ष ने भूमि को अपनी बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया और मकान के गेट पर ताला लगा दिया।कार्रवाई के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ताला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लगाया गया है। भूमि विवाद की जांच राजस्व विभाग कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।