
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबिता अग्रहरि की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि न्यायालय और प्रशासनिक आदेशों के बाद जमीन पर कब्जा मिलने से नाराज आरोपी लगातार गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।