news-details

जन्माष्टमी पर सजा बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी ।मंगलवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कस्बे की दुकानों पर लड्डू गोपाल की मूर्तियों से लेकर झूले, वस्त्र, मुकुट और सजावटी सामान सजाए गए हैं। सुबह से ही श्रद्धालु खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानों पर बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाकें, दही हांडी और छाता समेत पूजा और श्रृंगार का सामान उपलब्ध है। हालांकि, पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानदारों को बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है। जिले के कई थानों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की तैयारी की जा रही है। थानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां भी सजाई जाएंगी।दुकानदार शिवा अग्रहरि ने बताया कि बारिश इसी तरह जारी रही तो बिक्री प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह बना हुआ है और लोग बारिश के बीच भी जरूरी सामान खरीदने पहुंच रहे हैं।