news-details

जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर में जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वैभव मिश्रा ने पाया कि कई ब्लॉकों एवं एचएलबी क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा अब तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। वहीं कुछ सुपरवाइजरों द्वारा भी ड्यूटी ज्वाइन न करने की जानकारी सामने आई।इस पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने सभी तहसीलदारों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं अथवा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए।निर्देश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करते हुए तहसील तमकुहीराज में 05, नगर पालिका परिषद पडरौना में 02, नगर पंचायत रामकोला में 02, नगर पंचायत छितौनी में 02, नगर पंचायत हाटा में 03, नगर पंचायत सुकरौली में 02 तथा तहसील खड्डा में 02 जनगणना कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के तहत दोषी पाए जाने पर ₹1000 तक जुर्माना एवं तीन वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।