news-details

जनमुद्दों पर सरकार घिरी, मायावती के शासन की याद दिलाई!

You can share this post!

आकाश आनंद की जनसभा के लिए बसपा ने झोंकी ताकत!

 


 पारदर्शी विकास न्यूज़  अम्बेडकर नगर/अमेठी।20नवम्बर को अयोध्या में बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा को लेकर बहुजन समाज पार्टी जोरदार तैयारी में लगी हुई है। अकबरपुर विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुःखी हैं और उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए बहन मायावती जी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।बहन मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में लाखों नौजवानों को स्थायी रोजगार देने के साथ 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज की भलाई के काम किए।दिलीप कुमार विमल ने भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने चुनावी वादे को‌ एक  फीसदी भी नहीं पूरा कर पाई है। प्रदेश की जनता निराश हैं और परिवर्तन के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।दिलीप कुमार विमल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 20नवम्बर को नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने की। संचालन जिला महासचिव राधेश्याम राजभर ने किया। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अच्छे लाल, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र भारती,, आज्ञा राम,जय प्रकाश सोनी, मनीराम गौतम,जीत बहादुर मौर्य,राम चेत, इन्द सेन निषाद आदि मौजूद रहे।


बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र में जनसम्पर्क कर पार्टी की नीतियों पर संवाद किया और सर्वसमाज के लोगों से 2027में बसपा की सरकार बनाने की अपील की।
जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध संतोष दुबे, श्याम कुमार मोहित शर्मा,‌ भीमराव बौद्ध , विक्रम बौद्ध , दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।